जाता है मिरे घर से दिल-दार ख़ुदा-हाफ़िज़

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

जाता है मिरे घर से दिल-दार ख़ुदा-हाफ़िज़

है ज़िंदगी अब मुश्किल बे-यार ख़ुदा-हाफ़िज़

वो मस्त-ए-शराब-ए-हुस्न ग़ुस्से से निहायत ही

खींचे होए आता है तलवार ख़ुदा-हाफ़िज़

मुझ पास तबीब आ के कहने लगा ऐ यार

बे-तरह का है इस को आज़ार ख़ुदा-हाफ़िज़

हासिल नहीं दरमाँ का वो है ये मरज़ जस से

जाँ-बर न हुआ कोई बीमार ख़ुदा-हाफ़िज़

बे-तरह कुछ ईधर को वो मस्त-ए-शराब-ए-हुस्न

खींचे हुए आता है तलवार ख़ुदा-हाफ़िज़

ऐ शैख़ तू उस बुत के कूचे में तो जाता है

हो जाए न ये सुब्हा ज़ुन्नार ख़ुदा-हाफ़िज़

डरता हूँ कि दिल हर दम मलता है न हो जावे

उस चश्म-ए-सितम-गर का बीमार ख़ुदा-हाफ़िज़

यूँ मेहर से फ़रमाया उस माह ने वक़्त-ए-सुब्ह

हम जाने हैं अब तेरा 'बेदार' ख़ुदा-हाफ़िज़

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like