नज़्अ' में गर मिरी बालीं पे तू आया होता

मीर ख़लीक़मीर ख़लीक़

1 min read · 12.4K reads

नज़्अ' में गर मिरी बालीं पे तू आया होता

इस तरह अश्क मैं आँखों में न लाया होता

मेरे ख़ुर्शीद न होता ये मिरा रोज़-ए-सियाह

तू ने गर ज़ुल्फ़ में मुखड़ा न छुपाया होता

बाग़-ए-जन्नत में भी क्या ख़ूब गुज़रती मेरी

वाँ भी सर पर जो तिरी ज़ुल्फ़ का साया होता

नासेहा चाक-ए-गरेबाँ के सिलाने से हुसूल

चाक आँखों का मिरी तू ने सिलाया होता

फूल पड़ता न 'ख़लीक़' आतिश-ए-गुल से उस पर

आशियाँ हम ने टुक ऊँचा जो बनाया होता

मीर ख़लीक़
About the poet

मीर ख़लीक़

उपनाम : 'ख़लीक़' मूल नाम : मीर मुस्तहसन जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर हसन (पिता), मीर अनीस (बेटा), मीर मूनिस लखनवी (बेटा) हमारी सोच के निर्माण में जो कारक कारफ़रमा होते हैं उनमें नस्ल, विरासत और परिवेश की महत्वपूर्ण भूमिका…

View profile & all 4 Poems / Stories