ग़फ़लत में फ़र्क़ अपनी तुझ बिन कभू न आया

मीर ख़लीक़मीर ख़लीक़

1 min read · 12.5K reads

ग़फ़लत में फ़र्क़ अपनी तुझ बिन कभू न आया

हम आप के न आए जब तक कि तू न आया

साक़ी ने जाम-ए-मय तो शब पै-ब-पै दिया पर

निय्यत भरी न अपनी जब तक सुबू न आया

कोताह है निहायत दस्त-ए-दुआ हमारा

दामन असर का जा कर इक बार छू न आया

आशिक़ को तेरे कल से थी जाँ-कनी की हालत

सब देखने को आए अल्लाह तू न आया

फूँका भी तूर-ओ-वादी बाज़ ऐ 'ख़लीक़' लेकिन

अपनी शरारतों से वो शो'ला-ख़ू न आया

मीर ख़लीक़
About the poet

मीर ख़लीक़

उपनाम : 'ख़लीक़' मूल नाम : मीर मुस्तहसन जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर हसन (पिता), मीर अनीस (बेटा), मीर मूनिस लखनवी (बेटा) हमारी सोच के निर्माण में जो कारक कारफ़रमा होते हैं उनमें नस्ल, विरासत और परिवेश की महत्वपूर्ण भूमिका…

View profile & all 4 Poems / Stories