मीर ख़लीक़ के शेर

मीर ख़लीक़मीर ख़लीक़

1 min read · 12.4K reads

मिस्ल-ए-आईना है उस रश्क-ए-क़मर का पहलू

साफ़ इधर से नज़र आता है उधर का पहलू


सर झुका लेता है लाला शर्म से

जब जिगर के दाग़ दिखलाते हैं हम


नज़्अ' में गर मिरी बालीं पे तू आया होता

इस तरह अश्क मैं आँखों में न लाया होता


ग़फ़लत में फ़र्क़ अपनी तुझ बिन कभू न आया

हम आप के न आए जब तक कि तू न आया

मीर ख़लीक़
About the poet

मीर ख़लीक़

उपनाम : 'ख़लीक़' मूल नाम : मीर मुस्तहसन जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर हसन (पिता), मीर अनीस (बेटा), मीर मूनिस लखनवी (बेटा) हमारी सोच के निर्माण में जो कारक कारफ़रमा होते हैं उनमें नस्ल, विरासत और परिवेश की महत्वपूर्ण भूमिका…

View profile & all 4 Poems / Stories