जलती-बुझती सी रौशनी के परे
हम ने इक रात ऐसी पाई थी
रूह को दाँत से जिस ने काटा
जिस की हर अदा मुस्कुराई थी
जिस की भिंची हुई हथेली से
सारे आतिश-फ़िशाँ उबल उठे
जिस के होंटों की सुर्ख़ी छूते ही
आग सी तमाम जंगलों में लगी
राख माथे पे चुटकी भर के रखी
ख़ून की ज्यूँ बिंदिया लगाई हो
किस क़दर जवान थी
मसमसी थी
महँगी थी वो रात
हम ने जो रात यूँही पाई थी








