ढब देखे तो हम ने जाना दिल में धुन भी समाई है

MeerajiMeeraji25 May 1912 – 3 Nov 1949

2 min read · 12.7K reads

ढब देखे तो हम ने जाना दिल में धुन भी समाई है

'मीरा-जी' दाना तो नहीं है आशिक़ है सौदाई है

सुब्ह-सवेरे कौन सी सूरत फुलवारी में आई है

डाली डाली झूम उठी है कली कली लहराई है

जानी-पहचानी सूरत को अब तो आँखें तरसेंगी

नए शहर में जीवन-देवी नया रूप भर लाई है

एक खिलौना टूट गया तो और कई मिल जाएँगे

बालक ये अनहोनी तुझ को किस बैरी ने सुझाई है

ध्यान की धुन है अमर गीत पहचान लिया तो बोलेगा

जिस ने राह से भटकाया था वही राह पर लाई है

बैठे हैं फुलवारी में देखें कब कलियाँ खिलती हैं

भँवर भाव तो नहीं है किस ने इतनी राह दिखाई है

जब दिल घबरा जाता है तो आप ही आप बहलता है

प्रेम की रीत इसे जानो पर होनी की चतुराई है

उम्मीदें अरमान सभी जुल दे जाएँगे जानते थे

जान जान के धोके खाए जान के बात बढ़ाई है

अपना रंग भला लगता है कलियाँ चटकीं फूल बनीं

फूल फूल ये झूम के बोला कलियो तुम को बधाई है

आबशार के रंग तो देखे लगन मंडल क्यूँ याद नहीं

किस का ब्याह रचा है देखो ढोलक है शहनाई है

ऐसे डोले मन का बजरा जैसे नैन-बीच हो कजरा

दिल के अंदर धूम मची है जग में उदासी छाई है

लहरों से लहरें मिलती हैं सागर उमडा आता है

मंजधार में बसने वाले ने साहिल पर जोत जगाई है

आख़िरी बात सुनाए कोई आख़िरी बात सुनीं क्यूँ हम ने

इस दुनिया में सब से पहले आख़िरी बात सुनाई है

Meeraji
About the poet

Meeraji

Mohammad Sanaullah Dar (25 May 1912 – 3 November 1949), better known as Meeraji was an Indian Urdu poet. He lived the life of a bohemian, working only intermittently. Literary life Meeraji was associated with Adabi Duniya (Lahore), and later worked for All In…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Meeraji

  1. नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया

    नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गयाक्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया

    12.7K reads
  2. ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझे

    ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझेतुझ से मिलने की ज़रूरत है मुझे

    12.7K reads
  3. चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने में

    चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने मेंलेकिन मैं आज़ाद हूँ साक़ी छोटे से पैमाने में

    12.7K reads
  4. हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगा

    हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगाचुपके चुपके बहा कर आँसू दिल के दुख को धोना होगा

    12.8K reads
  5. दिल महव-ए-जमाल हो गया है

    दिल महव-ए-जमाल हो गया हैया सर्फ़-ए-ख़याल हो गया है

    12.6K reads