बहारों के दिन हैं कि पतझड़ का मौसम - मंजुल मयंक

मंजुल मयंकमंजुल मयंक

2 min read · 12.4K reads

बहारों के दिन है कि पतझड़ का मौसम,
यही प्रश्न फुलवारियों से तो पूछो;
है शबनम में भीगी कि आँसू में डूबी,
ज़रा बाग की क्यारियों से तो पूछो;

अभी भी हज़ारों अधर ऐसे जिन पर,
न मुस्कान के पान अब तक रचे है;
हँसी चीज़ क्या है, ख़ुशी चीज़ क्या है,
यही प्रश्न लाचारियों से तो पूछो ।
मंजुल मयंक
About the poet

मंजुल मयंक

View profile & all 2 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like