एक कवि का जाना - सुभाष राय

मंगलेश डबरालमंगलेश डबराल16 Sept 1948 – 9 Sept 2020

4 min read · 12.4K reads

 फूलों के रंग उदास हो गए हैं
पेड़ों पर कोई हलचल नहीं है
पत्तियाँ रोज़ की तरह बज नहीं रहीं
हवा बिलकुल ख़ामोश है, चल नहीं रही
उसका मन बहुत भारी हो गया है
अचानक सफ़ेद अन्धेरे की तरह
मन पर घना कुहरा छा गया है
कुछ भी नज़र नहीं आ रहा

अपनी छाया भी जाने कहाँ गुम हो गई है
रोशनी के चेहरे पर दुख पुत गया है
एक बोलता हुआ आदमी
उजाले की बात करता हुआ कवि
अचानक चुप हो गया है
कुछ पन्ने फिर भी फड़फड़ा रहे हैं
जहाँ उसके लिखे हुए शब्द तनकर खड़े हैं
अमानवीयता और तानाशाही के ख़िलाफ़
जहाँ उसकी आत्मा लगातार गा रही है
मानवता और मुक्ति के अमर गान

(मंगलेश जी के जाने पर)
10/12/2020
मंगलेश डबराल
About the poet

मंगलेश डबराल

View profile & all 88 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी