जाने क्या आये निगाहों का पयाम आहिस्ता ।
चाँद उतरा के उतर आए सितारे दिल में
ख़्वाब में होठों पे आया तेरा नाम आहिस्ता ।
कू-ए जानाँ[1] में क़दम पड़ते हैं हल्के-हल्के
आशियाने की तरफ़ तायर-ए बाम[2] आहिस्ता ।
उनके पहलू के महकते हुए शादाँ झोंके[3]
यूँ चले जैसे शराबी का ख़राम[4] आहिस्ता ।
और भी बैठे हैं ऐ दिल ज़रा आहिस्ता धड़क
बज़्म है पहलू-ब-पहलू है कलाम[5] आहिस्ता ।
ये तमन्ना है के उड़ती हुई मंज़िल का ग़ुबार
सुबह के पर्दे में या आ अई शाम आहिस्ता ।








