कहा है मुझसे जंगल की उन आवारा हवाओं ने
जो तेरी धड़कनों का तोहफ़ा मेरे पास लाती हैं ।
के तुमको हुस्न की नामेहरबानी से शिकायत है ।
तुम्हें कच्ची कली की बेज़बानी से शिकायत है ।
गुन्ह नाआशनाओं[2] की जवानी से शिकायत है ।
कहा है मुझसे जंगल की उन आवारा हवाओं ने
जो तेरी धड़कनों का तोहफ़ा मेरे पास लाती हैं ।
सुना है ज़ब्त[3] को तुम दिल की संगीनी[4] समझते हो ।
अदाए ख़ौफ़े-रुसवाई[5] को ख़ुदबीनी[6] समझते हो ।
ये क्या सच है मेरे आँसू की रंगीनी समझते हो ।
कहा है मुझसे जंगल की उन आवारा हवाओं ने
जो तेरी धड़कनों का तोहफ़ा मेरे पास लाती हैं ।
जुनूँ परवर अदाओं[7] से सँवरने के इरादे हैं ।
ख़ुदा के अर्शे-उलफ़त[8] से उतरने के इरादे हैं
ज़मीन-ओ आसमाँ को एक करने के इरादे हैं
कहा है मुझसे जंगल की उन आवारा हवाओं ने
जो तेरी धड़कनों का तोहफ़ा मेरे पास लाती हैं ।








