सारा आलम गोश बर आवाज़ है - मजाज़ लखनवी

मजाज़ लखनवीमजाज़ लखनवी19 Sept 1911 – 5 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

सारा आलम गोश बर आवाज़ है|
आज किन हाथों में दिल का साज़ है|

हाँ ज़रा जुर्रत दिखा ऐ जज़्ब-ए-दिल,
हुस्न को पर्दे पे अपने नाज़ है|

कम्नशीं दिल की हक़ीक़त क्या कहूँ,
सोज़ में डुबा हुआ इक साज़ है|

आप की मख़्मूर आँखों की क़सम,
मेरी मैंख़्वारी अभी तक राज़ है|

हँस दिये वो मेरे रोने पर मगर,
उन के हँस देने में भी एक राज़ है|

छुप गये वो साज़-ए-हस्ती छेड़ कर,
अब तो बस आवाज़ ही आवाज़ है|

हुस्न को नाहक़ पशेमाँ कर दिया,
ऐ जुनूँ ये भी कोई अन्दाअज़ है|

सारी महफ़िल जिस पे झूम उठी मज़ाज़,
वो तो आवाज़-ए-शिकस्त-ए-साज़ है|
मजाज़ लखनवी
About the poet

मजाज़ लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like