हुस्न फिर फ़ित्नागार है क्या कहिये - मजाज़ लखनवी

मजाज़ लखनवीमजाज़ लखनवी19 Sept 1911 – 5 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

 
हुस्न फिर फ़ित्नागार है क्या कहिए ।
दिल की जानिब नज़र है क्या कहिए ।

फिर वही रहगुज़र है क्या कहिए,
ज़िन्दगी राहबर है क्या कहिए ।

हुस्न ख़ुद पर्दादार है क्या कहिए,
ये हमारी नज़र है क्या कहिए ।

आह तो बे-असर थी बरसों से,
नग़्मा भी बे-असर है क्या कहिए ।

हुस्न है अब न हुस्न के जलवे,
अब नज़र ही नज़र है क्या कहिए ।

आज भी है मज़ाज़ ख़ाकनशीं,
और नज़र अर्श पर है क्या कहिए ।
मजाज़ लखनवी
About the poet

मजाज़ लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like