हुस्न को बे-हिजाब होना था - मजाज़ लखनवी

मजाज़ लखनवीमजाज़ लखनवी19 Sept 1911 – 5 Sept 1955

2 min read · 12.4K reads

हुस्न को बे-हिजाब होना था|
शौक़ को कामयाब होना था|

हिज्र में कैफ़-ए-इज़्तराब न पूछ,
ख़ून-ए-दिल भी शराब होना था|

तेरे जल्वों में घिर गया आख़िर,
ज़र्रे को आफ़ताब होना था|

कुछ तुम्हारी निगाह काफ़िर थी,
कुछ मुझे भी ख़राब होना था|

रात तारों का टूटना भी मज़ाज़,
बाइस-ए-इज़्तराब होना था|
मजाज़ लखनवी
About the poet

मजाज़ लखनवी

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like