मेरी बातों में छुपे सारे मा'नी समझे

माधवी शंकरमाधवी शंकर4 Feb 1981

1 min read · 12.4K reads

मेरी बातों में छुपे सारे मा'नी समझे

कोई तो हो जो मुझे मेरी ज़बानी समझे

तुम से उम्मीद थी समझोगे मिरा दर्द-ए-सुख़न

क्या कहें तुम भी इसे जादू-बयानी समझे

पहले किरदार का समझा है तिरे हर पहलू

और फिर उस से जुड़ी सारी कहानी समझे

एक वो है जो मिरी जान बुलाता है मुझे

एक तुम हो जो उसे दुश्मन-ए-जानी समझे

माधवी शंकर
About the poet

माधवी शंकर

उपनाम : 'माधवी शंकर' जन्म : 04 Feb 1981 | फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 13 Poems / Stories

More from माधवी शंकर

  1. कर भी लें वा'दा मगर वा'दा निभा सकते नहीं

    कर भी लें वा'दा मगर वा'दा निभा सकते नहींसाथ अच्छा है तुम्हारा साथ आ सकते नहीं

    12.4K reads
  2. तुम्हारे बाद आँखों की गली में

    तुम्हारे बाद आँखों की गली मेंकोई आता नहीं वीरानगी में

    12.4K reads
  3. दीवार-ओ-दर को और भी वीरान कर गए

    दीवार-ओ-दर को और भी वीरान कर गएवो सब बिछड़ने वाले बिछड़ कर किधर गए

    12.4K reads
  4. आधे-अधूरे ख़्वाब रखें हैं आँखों की अलमारी में

    आधे-अधूरे ख़्वाब रखें हैं आँखों की अलमारी मेंजिन को हम भी भूल गए थे शायद दुनिया-दारी में

    12.4K reads
  5. जो शख़्स मुझ में बाक़ी है वो ‘माधवी’ नहीं

    जो शख़्स मुझ में बाक़ी है वो ‘माधवी’ नहींकुछ साल हो चुके हैं ख़बर आज की नहीं

    12.4K reads