उद्धारक - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

हम तुम्हारा उद्धार करेंगे
ज़िन्दा रखा तो जूठन खिला कर
पाँव धुलवा कर तुम्हारा उद्धार करेंगे
मार दिया तो बैंकुण्ठ भिजवा कर
तुम्हारे वंशजों को अपना भक्त बना कर तुम्हारा उद्धार करेंगे

और किसी आफ़त-बिपत बेला-कुबेला ठौर-कुठौर में
तुम्हारे जूठे बेर खा कर भी तुम्हारा उद्धार करेंगे !

(2010)
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like