ऐसा क्यों होता है - मदन कश्यप

मदन कश्यपमदन कश्यप29 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

कई दिनों के बाद जब पति-पत्नी लौटे तो बगीचे के
फूल किसी ने तोड़ लिए थे ।
पति बेहद नाराज़ हुआ ।

घर में घुसते ही सामान इधर -उधर फेकने लगा ।
पत्नी लगातार माफ़ी माँग रही थी
शान्त होने की प्रार्थना कर रही थी ।

दरअसल स्त्रियाँ जब घर में नहीं भी होती है तब भी
घर को सम्हालने का दायित्व उन्ही का होता है ।
मदन कश्यप
About the poet

मदन कश्यप

View profile & all 33 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like