लड़की

ललन चतुर्वेदीललन चतुर्वेदी

1 min read · 12.4K reads

लड़कियों के बारे में सोचते हुए

मैं लड़कों के बारे में सोचने लगता हूँ

लड़कों के बारे में सोचते हुए

मैं प्यार के बारे में सोचने लगता हूँ

प्यार के बारे सोचते हुए

मैं बलात्कार के बारे में सोचने लगता हूँ

बलात्कार के बारे में सोचते हुए

मैं हत्या के बारे में सोचने लगता हूँ

हत्या के बारे में सोचते हुए फिर से

मैं लड़कियों के बारे में सोचने लगता हूँ

और सोचने लगता हूँ—

पैंतीस टुकड़े देह के

कितने टुकड़े नेह के?

ललन चतुर्वेदी
About the poet

ललन चतुर्वेदी

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like