उत्केंद्रित

Kunwar NarayanKunwar Narayan19 Sept 1927

1 min read · 12.7K reads


मैं ज़िंदगी से भागना नहीं
उससे जुड़ना चाहता हूँ। -
उसे झकझोरना चाहता हूँ
उसके काल्पनिक अक्ष पर
ठीक उस जगह जहाँ वह
सबसे अधिक बेध्य हो कविता द्वारा।

उस आच्छादित शक्ति-स्त्रोत को
सधे हुए प्रहारों द्वारा
पहले तो विचलित कर
फिर उसे कीलित कर जाना चाहता हूँ
नियतिबद्ध परिक्रमा से मोड़ कर
पराक्रम की धुरी पर
एक प्रगति-बिन्दु
यांत्रिकता की अपेक्षा
मनुष्यता की ओर ज़्यादा सरका हुआ..

Kunwar Narayan
About the poet

Kunwar Narayan

Kunwar Narayan was a poet in Indian literature, often regarded as the leading poet in Hindi. He read and traveled widely and wrote for six decades. He was linked to the New Poetry movement.

View profile & all 43 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like