अच्छा लगा - कुंवर नारायण

कुंवर नारायणकुंवर नारायण19 Sept 1927 – 15 Sept 2017

1 min read · 12.3K reads

पार्क में बैठा रहा कुछ देर तक
अच्छा लगा,
पेड़ की छाया का सुख
अच्छा लगा,
डाल से पत्ता गिरा- पत्ते का मन,
अब चलूँ सोचा,
तो यह अच्छा लगा...
कुंवर नारायण
About the poet

कुंवर नारायण

View profile & all 74 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like