छत्तीसगढ़

कुंजबिहारी चौबेकुंजबिहारी चौबे15 Sept 1916

6 min read · 12.4K reads

     
1
सूर्य चमके
पूर्वी क्षितिज पर,
झील दमके।
2
झील शीतल
नाव के साथ- साथ
बत्तख दल।
3
ज्यों साँझ ढले
सूरज संग झील―
रंग बदले।
4
शाम विचित्र
झील सहेज रही―
सूर्य के चित्र।
5
सूर्य गुलाबी!
साँझ ढले झील की
बढ़ी बेताबी!
6
दिन ढलता
झील की लहरों पे―
मूड सूर्य का!
7
नीलम नील!
प्रात: धूप का स्पर्श―
दमकी झील!
8
शान्त है झील
गर्मियों की शाम में
सुख की फ़ील!
9
झील के कोने
श्वेत कमल छिपा
हरे पत्तों में!
10
सहसा मिले
झील के छोर पर
कमल खिले!
11
झील पे आए
दूर देश के पंछी
बने पाहुने!
12
पंछी चहके
इस झील को रखें
साफ़ करके!
13
पंछी दूर के
झील में आ पहुँचे
वासी तूर के!
14
ख़ुशी की फ़ील
नाचते- गाते लोग
ख़ामोश झील।
15
पुण्या की रात
झील के अँचल में
चाँद की बात!
16
छिप- छिपके
नहाती है चन्द्रिका
शान्त झील में।
17
चाँद- सितारे
आसमान― झील में
उतरे सारे।
18
कैसा अजूबा!
जादूगर चन्द्रमा―
झील में डूबा!
19
चाँद है आया
झील की नींद उड़ी,
जी भरमाया।
20
चन्द्रमा आया
झील के आग़ोश में
सुकून पाया।
-0-
कुंजबिहारी चौबे
About the poet

कुंजबिहारी चौबे

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like