सिन्धु का टोना - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

1 min read · 12.4K reads

1
समुद्र तले
सूर्य को देखा मैंने
जल चुराते ।
2
चन्द्र की सत्ता
ज्वार-भाटा में डोले
समुद्र सारा ।
3
सिन्धु का टोना
सूर्य की किरणों से
वारि हो सोना ।
-0-
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories