झरने फूटे - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads

1
झरने फूटे
सावन में नगों के
हौसले टूटे।
2
श्याम या श्वेत
सावन के बादल
हैं अनिकेत।
3
जाएँ किधर?
आकाश में कहाँ है
मेघों का घर?
4
ढूँढते नैन
धुँध में गुम हुआ
मन का चैन।
5
कुहेलिका- सी
सावन में तुम हो
प्रहेलिका- सी!
6
बादल गाँव
आया चाँद बटोही
उड़ते पाँव!
7
सावन आया
बूढ़ा बांज का पेड़
ख़ूब नहाया।
8
झरती बूँदें
बैठी रात अकेली
आँखों को मूँदे।
9
पूनम रात
अकेला पड़ा चाँद
मेघों की घात!
10
घास है घना
कानन कहे यहाँ
आना है मना।
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशी