आम आदमी - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads


मैं आम आदमी हूँ,
मैं आम आदमी हूँ।

मैं उपवन में अपतृण -सा उग आया हूँ,
मैं जनपथ पर कुहरा सा घिर आया हूँ,
मैं पावस ऋतु में छाई नमी हूँ;
मैं आम आदमी हूँ,
मैं आम आदमी हूँ।

मैं सरकार के सिर पर राहु सा छाया हूँ,
मैं विभ्रान्त आत्मा की अवाञ्छित काया हूँ,
स्पर्शातीत हूँ, किन्तु लाज़मी हूँ;
मैं आम आदमी हूँ,
मैं आम आदमी हूँ।
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories