अकेला पेड़ - कुँवर दिनेश

कुँवर दिनेशकुँवर दिनेश10 Sept 1973

2 min read · 12.4K reads

1
अकेला पेड़
घर की दीवार से
सटा है पेड़
2
नन्हा सा सोता
बीहड़ जंगल में
एकल रोता
3
तारों का मेला
रात है जगमग
चाँद अकेला
4
नार अकेली
छेड़ती बार बार
हवा सहेली
5
डगर सूनी
जी बहलाने आयी
हवा बातूनी
-0-
कुँवर दिनेश
About the poet

कुँवर दिनेश

View profile & all 28 Poems / Stories