वे बोलते हैं - कुमार विजय गुप्त

कुमार विजय गुप्तकुमार विजय गुप्त21 Sept 1966

3 min read · 12.4K reads

वे बोलते हैं
वे अच्छा बोलते हैं

वे गोल-गोल बोलते हैं
वे तोल-तोल बोलते हें
वे रस घोल-घोल बोलते हैं
वे रहस्य खोल-खोल बोलते हैं

वे चुनींदे शब्दों में बोलते हैं
वे अलंकृत वाक्यों में बोलते हैं
वे लच्छेदार भाषा में बोलते हैं
वे सम्मोहक वाणी में बोलते हैं

वे जब बोलते हैं तो घुंआंधार बोलते हैं

वे इसीलिए भी बोलते अच्छा हैं
कि बोलने के सिवा उन्होंने किया ही क्या हैं!
कुमार विजय गुप्त
About the poet

कुमार विजय गुप्त

View profile & all 15 Poems / Stories