शकीरा का वाका वाका - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

गुज़रती जा रही हो
भिगोती हुई
पानी की तेज़ लहर

रह-रह कर
लगातार प्रज्ज्वलित होती हुई
एक आग

सीसे को काटती हो
शहद की धार
ऐसी आवाज़

अल्हड किशोरी का
छलकता हो आनंद
ऐसा नृत्य

बारिश का हो इंतज़ार
छमाछम बरसे
अचानक

सौंदर्य की देवी
आ गई हो
मूर्ति से बाहर

ईश्वर को कहा जाता है
पूर्ण एश्वर्य
तब लगा वह अपने स्त्री रूप में
प्रगट हुआ है

जब शकीरा ने
वाका-वाका किया

देखो
दावों को झुठलाते हुए
झलका है वह
अन्जान देश की लड़की
शकीरा में
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories