नया समाचार - कुमार सुरेश

कुमार सुरेशकुमार सुरेश9 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

बच्चा नन्हें हाथों से छूता है
सम्भावनाओं को
चारों ओर उम्मीद
फैल जाती है

बच्चा नन्हें होठों से पहली बार
कहता है
एक शब्द ‘माँ’

चारों ओर
माधुर्य बिखर जाता है

बच्चा संकोच से दबे स्वर में
कह देता है
पिता तुम कितने अच्छे हो
पिता को उत्साह छू लेता है

बच्चा अज्ञात और हमारे बीच
बन जाता है एक पुल
हम अमर होने लगते हैं

एक बच्चे के आगमन से अच्छा
कोई नया समाचार
आज तक नहीं सुना गया
इस पृथ्वी पर।
कुमार सुरेश
About the poet

कुमार सुरेश

View profile & all 69 Poems / Stories