शर हैं हम विपरीत दिशा के - कुमार शिव

कुमार शिवकुमार शिव

3 min read · 12.4K reads

शर हैं हम विपरीत दिशा के
मिले गगन में इक पल ।

वहाँ शून्य में किसी जगह
अपने-अपने रस्ते पर
अपने सुख-दुख, संग-साथ
अपनी स्मृतियाँ लेकर
 
गुज़रे हैं हम बहुत पास से
लेकर मन में हलचल ।
 
मिलन हमारा निश्चित था
कड़की थी चाहे बिजली
चाहे चली तेज़ थी आन्धी
गरजी चाहे बदली

वर्तमान जी लेंगे हम फिर
हो जाएँगे ओझल ।

बहुत निकट थे इक-दूजे के
गर्म-गर्म उच्छवास
पलकों पर थे कभी सितारे
कभी लबों की प्यास

हमें ज्ञात है सफ़र हमारा
होगा यहाँ मुकम्मल ।
कुमार शिव
About the poet

कुमार शिव

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी