तुम्हारी ही आमद है - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

यह परीक्षाओं का
ऊब और धूल भरा
मौसम हुआ करता था !

उदास सुबह
थकी दोपहरी
घबरायी शाम
चिंतातुर रातें
यही सब परिचित हुआ करते थे
इस मौसम के !

इसकी हवाएँ
काव्यरूढ़ि भर थीं
बिना छुए
गुज़र जाया करती थी!

तुम्हारी ही आमद है
कि अब यह फागुन है !!
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like