मुझे चाहो तो - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

2 min read · 12.4K reads

मुझे चाहो तो
उस कोने को चाहो
जहाँ सन्नाटा है
घुप्प अंधेरा है !

वे नजरें किसी और की होंगी
जो सराहेंगी मुझे
साक्षी रख सूरज के सातों घोड़े
तुमने न देखा तो क्या देखा
मुझमें अंतहीन सुरंग!
मेरे साथ चलती अंधेरी खाइयाँ!

मुझे दुलारो तो
उन हिस्सों को दुलारो
जो जले हुए हैं
चूमो तो उन होठों को चूमो
जो फटे हुए हैं !!
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories