भूल सुधार - कुमार सौरभ

कुमार सौरभकुमार सौरभ1 Sept 1991

4 min read · 12.4K reads

जिस कवयित्री ने अपने तमाम दिन रात
नये बिम्ब गढ़ने में लगा दिये
दुर्भाग्य कि नहीं गढ़ सकी
अपने ही ईमान को!

जिस कवि को लोगों ने झंडा थमा दिया
दबे कुचले आवाम का
बड़ा ही लालची निकला!

मैंने पढ़ी-सुनी जरूर थीं
दोनों की फुटकर कविताएँ
लेकिन खुशी है कि
खर्च नहीं हुए इनके संकलनों पर पैसे !

मैं उन संकलनों की सोच रहा हूँ
जिन पर मेरे पैसे खर्च हुए हैं
उनके रचियताओं के बारे में सोच रहा हूँ
जो बेवफा निकले अपनी ही कविताओं के!

किसी को उपहार दे दूँ
यह अक्षम्य अपराध होगा
सहेजे रखना खुद पर अत्याचार होगा

एक दिन झोले में भरकर
इन्हें बेच आउंगा
कबाड़ की दुकान पर
जो भाव मिलेगा
बिना मोल भाव स्वीकार लूँगा

डूब चुकी लागत का
जो कुछ लौट आए
वही श्रेयस्कर !
कुमार सौरभ
About the poet

कुमार सौरभ

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like