ज़िंदगी के मायने हम पूछते - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी के मायने हम पूछते
प्रश्न ऐसे, लोग हैं कम पूछते
 
काश, लड़की की, उधर जो है खड़ी
आँख क्यों हो रही है नम, पूछते
 
संत होते तो उन्हीं से आज हम
क्यों जला कल रात आश्रम, पूछते
 
ग़र हमें मिलता शहर लखनऊ तो
गोमती क्यों हुई बेदम, पूछते
 
साधु असली अगर होते, तभी तो
क्यों अपावन हुआ संगम, पूछते
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like