और...दिन भर - कुमार रवींद्र

कुमार रवींद्रकुमार रवींद्र10 Sept 1940 – 1 Sept 2019

3 min read · 12.4K reads

और...
वे बैठी रहीं दिन भर
आँसुओं के द्वीप ही पर

देह का इतिहास उनका
है अधूरा
स्वप्न उनकी कोख का
कोई न पूरा

कभी
वे भी थीं बनातीं
नदी-तट पर साँप के घर

भटकने को मिला उनको
एक जंगल
घर मिला जिसकी नहीं थीं
कोई साँकल

सोनचिड़िया
वे अनूठीं
कटे जिसके हैं सभी पर

आँच उनके बदन की
उनको जलाती
कोई लिखता नहीं उनको
नेह-पाती

रात आए
परी बनतीं
नाचती हैं ज़हर पीकर ।
कुमार रवींद्र
About the poet

कुमार रवींद्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकीअहल्या पृथिवीवन्ध्या पृथिवी में अँधेरा उतर रहा हैअब बहुत रात है।— बीरेन बरकटकी