अंधेरी रातों में - कुँअर रवीन्द्र

कुँअर रवीन्द्रकुँअर रवीन्द्र15 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

इन अंधेरी रातों में
सुबह का इंतजार मत करो
मशाल खुद जलाओ
सूखती उम्मीद को हरा करो
 
दिन बहुत उमस भरे और खराब हैं
नसीहतों. सलाहियतों का वक़्त अब नहीं रहा
प्यासे मर जाओ कि
उसके पहले
कुआं तुम्हे ही खोदना है
 
रोशनी तो होगी ही
बस इसी यकीन पर
एक बार फातिहा पढ़ कर आमीन तो कहो
कुँअर रवीन्द्र
About the poet

कुँअर रवीन्द्र

View profile & all 115 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like