तीन-पांच सितारा होटल - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

सिर पर मुकुट बांधे
यहां का दरबान
राजा लगता है

और प्रिंस कोट डटाए बेयरे
लगते हैं
राजकुमारों से

मधुर मुस्‍कान फेंकती
रिसेप्‍सनिस्‍टस
राजकुमारियां लगती हैं

बाकी

वही

अकाटू-बकाटू लोग
दिखते हैं
यहां से
वहां तक ...
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like