नन्‍हीं चिडिया - राबर्ट फ़्रोस्ट

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

मैंने चाहा कि मेरे घर में पूरे दिन,
चहचहाने वाली चिडिया कहीं दूर उड जाए ;

जब मुझे लगा कि मैं उसे और नहीं सहन कर सकता
तो मैंने उसे भगाने को दरवाजे से तालियां बजायीं।

एक हद तक इसमें मेरी ही गलती है।
चिडिया को इसके लिए दोषी नहीं कहा जाना चाहिए था।

और वस्‍तुत: गडबडी इसमें है कि हम किसी का गाना
बंद करा देना चाहें।
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like