नदी और पुल - कुमार मुकुल

कुमार मुकुलकुमार मुकुल2 Sept 1966

2 min read · 12.4K reads

नदी में पानी नहीं
फिर भी यह पुल
पुल है

रेत की नदी भी
नदी कहलाती है

जबतक यह पुल है
नदी रहेगी
मौसमों का इंतजार करती हुई

नदी और पुल-2

नदी पार करने की इच्छा में
जब नदी पार करने का साहस मिलता है
तो नदी पार करने की सहूलियत
बनाती है पुल
कुमार मुकुल
About the poet

कुमार मुकुल

View profile & all 131 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like