प्रेम - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

2 min read · 12.4K reads

पृथ्वी के ध्रुवों पर
हमारी तलाश
एक दूसरे की प्रतीक्षा में है

अपने अपने हिस्से का नेह सँजोए
नदी-सी बेसाख्ता भागती तुम्हारी कामना
आएगी मेरे समुद्री धैर्य़ के पास

एक-न-एक दिन
हमारी उम्मीदें
सृष्टि की तरह फूले-फलेंगी ।
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like