बेरोजगारी - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

5 min read · 12.4K reads

क.
 
उसके पास जिंदा रहने का सही तर्क है
इसीलिए
उसकी जिंदगी का बेड़ा गर्क है।
 
ख.
 
जिस देश में
नमक
दवा
पानी
और घर
के लिए भी लगता हो ‘कर’
बिना करते हुए कुछ
वहाँ गुजारा तो मुश्किल है सचमुच
 
फ.
 
कारणों के अनगिन कोणों से
सन्न सन्न
प्रश्न आते थे
जाने किस भीड़-प्रतिरोध की आशा में
कुछ न करने वाले जाने क्यों
निवारण के लिए
एक अपना भी हाथ नहीं उठाते थे
 
ब.
 
शक्ति विस्तार की परंपरा में
जबकि हो रहे थे समझौते
वार्ताएँ हो रही थीं
हाथ मिल रहे थे
हो रहे थे दस्तखत और गठबंधन लगातार
 
इस परंपरा पर
कुछ सिरफिरों ने एक बार
फिर थूका
खखार खखार
 
भ.
 
खताएँ तो कीं
जिनसे दुखी थे कुछ सज्जन जो
और दुखी हुए
और भी हुए दुखी कि हमने
भरोसा करते हुए हाथों पर अपने
जिंदा रहने
की खता करने
का फैसला किया आगे भी
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी