बातूनी - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

5 min read · 12.4K reads

कुछ न करते हुए बैठे-ठाले
ऊब होती और इस तरह
बात शुरू होती
 
तो बात करनी हो कुछ भी
शुरुआत मौसम से होती अकसर
मुहावरे बनते कि जनाब
लड़कियों और शहर के मिजाज
का ठिकाना नहीं तनिक भी
 
मूँगफली फोड़ते बातों के दाने
पास बैठे लोग भी टूँगते
चिंता की चटनी चाटते चटखारे लेते
कि सचमुच मौसम बड़ा ही खराब है आजकल
 
अगली पिछली सीटों की तरफ
उमस की तरह फैलने लगता
एक सहकारी दुख
 
होते-होते
बातूनी दुखी होते
और बात अंततः
पहुँच ही जाती राजनीति की ऐशगाह तक
जहाँ सार्वजनिक समर्थन के साथ
बलात्कार का आयोजन जारी अहर्निश
 
असह्य पीड़ा से लथपथ
कसमसाते बातूनी अपनी सीट पर और सब
उठाकर हाथ
असहाय होने का रोना रोते कि अचानक
बातूनी एक
बात और पीड़ा और सहानुभूति और सीट अपनी छोड़कर
उठ जाता था कहता हुआ कि अच्छा भई
मेरा तो आ गया स्टॉप!
 
एक खड़ा हुआ बातूनी सीट छेंक लेता था
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी