अर्थ - कुमार अनुपम

कुमार अनुपमकुमार अनुपम7 Sept 1979

6 min read · 12.4K reads

से अकेली होना चाहती थी
वह
पाना चाहती थी
निजता का अर्थ इसी उधेड़-बुन में थी
 
तो जैसा कि चलन है
चाहे सुख हो या दुख
आते हैं मेल-मदद के लिए खैरख्वाह
आए, और उड़ेल दिए
सहानुभूति से लथपथ अर्थ -
 
-‘कि तुम्हारा वजूद
सचमुच कितना कठिन है
इस छिछोर दुनिया में
 
-‘कि अब तो तुम्हें ही एक-अकेले
सँभालना है अपना संसार
 
-‘कि दुख ढीठ हैं और दुर्निवार’
 
गए तो उसके अकेलेपन को
और अकेला कर गए
उसके अस्तित्व को लेकिन और और मजबूत
अनर्गल शब्दों की अर्थकथा
 
रात ढही आती है काट नहीं
पाट नहीं दीखते हैं बढ़ियाई राप्ती के
राह पर बुड़ाव-भर पानी है
पार उतराने की मजबूर नादानीनुमा परिचित कहानी है
 
घर है उस पार
व्यापार इधर आए थे दाना-पानी के जुगाड़ में
ओझ गए बाढ़ में
 
हाड़-तोड़ जो भी कमाई है जाय भले
बूड़ता हुआ उधर घर है परिवार है अगोरता हुआ अमोल
 
हिचिर मिचिर को धकेल
त्राहि त्राहि तहस नहस करती हुई इस धार को नकेल
की तरह नाथती
अपने अपने साहस और सूझ का हाथ थाम
उद्दाम वेग को तोलना
धारा में भले लहराते हुए डोलना
हईशा हईशा तनिक और हईशा जैसे अनर्गल शब्दों
को सबल-भर बोलना था... बोलना है
 
घर है उस पार
              टटोलना है... चुनना है...
कुमार अनुपम
About the poet

कुमार अनुपम

View profile & all 104 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी