पुश्तैनी गाँव के लोग - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

वहाँ वे किसान हैं जो अब सोचते हैं मजदूरी करना बेहतर है
जब कि मानसून भी ठीक-ठाक ही है
पार पाने के लिए उनके बच्चों में से कोई
गाँव से दो मील दूर मेन रोड पर
प्रधानमंत्री के नाम पर चालू योजना में कर्ज ले कर दुकान खोलेगा
और बैंक के ब्याज और फिल्मी पोस्टरों से दुकान को भर लेगा
कोई किसी अपराध के बारे में सोचेगा
और सोचेगा कि यह भी बहुत कठिन है
लेकिन मुमकिन है कि वह कुछ अंजाम दे ही दे
पुराने बाशिंदों में से कोई न कोई
कभी-कभार शहर की मंडी में मिलता है
सामने पड़ने पर कहता है तुम्हें सब याद करते हैं
कभी गाँव आओ अब तो जीप भी चलने लगी है
तुम्हारा घर गिर चुका है लेकिन हम लोग हैं
मैं उनसे कुछ नहीं कह पाता
यह भी कि घर चलो कम से कम चाय पी कर ही जाओ
कह भी दूँ तो वे चलेंगे नहीं
एक - दूरी बहुत है और शाम से पहले उन्हें लौटना ही होगा
दूसरे - वे जानते हैं कि शहर में उनका कोई घर हो नहीं सकता।
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुर