मृत्युलोक और कुछ पंक्तियाँ - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

10 min read · 12.4K reads

इसी संसार की भीड़ में दिखा वह एक चेहरा, जिसे भूला नहीं जा सकता ।
तमाम मुखौटों के बीच सचमुच का चेहरा ।
या हो सकता है कि वह इतने चेहरों के बीच एक शानदार मुखौटा रहा हो ।
उस चेहरे पर विषाद नहीं था जबकि वह इसी दुनिया में रह रहा था ।
वहाँ प्रसन्नता जैसा कुछ भाव था लेकिन वह दुख का ठीक विलोम नहीं था ।
लगता था कि वह ऐसा चेहरा है जो प्रस्तुत दुनिया के लिए उतना उपयुक्त नहीं है ।
लेकिन उसे इस चेहरे के साथ ही जीवन जीना होगा । वह इसके लिए विवश था ।
उसके चेहरे पर कोई विवशता नहीं थी, वह देखने वाले के चेहरे पर आ जाती थी ।
वह बहुत से चेहरों से मिल कर बना था ।
उसे देख कर एक साथ अनेक चेहरे याद आते थे ।
वह भूले हुए लोगों की याद दिलाता था ।
वह अतीत से मिलकर बना था, वर्तमान में स्पंदित था
और तत्क्षण भविष्य की स्मृति का हिस्सा हो गया था ।
वह हर काल का समकालीन था ।
वह मुझे अब कभी नहीं दिखेगा । कहीं नहीं दिखेगा ।
उसके न दिखने की व्यग्रता और फिर उत्सुकता यह सम्भव करेगी
कि वह मेरे लिए हमेशा उपस्थित रहे ।
उसका ग़ुम हो जाना याद रहेगा ।
यदि वह कभी असम्भव से संयोग से दिखेगा भी तो उसका इतना जल बह चुका होगा
और उसमें इतनी चीज़ें मिल चुकी होंगी कि वह चेहरा कभी नहीं दिखेगा ।
हर चीज़ का निर्जलीकरण होता रहता है, नदियों का, पृथ्वी का और चन्द्रमा का भी ।
फिर वह तो एक कत्थई-भूरा चेहरा ही ठहरा ।
उसे देख कर कुछ अजीवित चीज़ें और भूदृश्य याद आए। एक ही क्षण में:
लैम्पपोस्टों वाली रात के दूसरे पहर की सड़क ।
कमलगट्टों से भरा तालाब ।
एक चारख़ाने की फ्रॉक ।
ब्लैक एंड व्हाईट तसवीरों का एलबम ।
बचपन का मियादी बुख़ार ।
स्टूल पर काँच की प्लेट और उसमें एक सेब ।
एक छोटा-सा चाकू ।
छोटी-सी खिड़की ।
और फूलदान ।
उस स्वप्न की तरह जिसे कभी नहीं पाया गया ।
जिसे देखा गया लेकिन जिसमें रहकर कोई जीवन सम्भव नहीं ।
कुछ सपनों का केवल स्वप्न ही सम्भव है ।
वह किसी को भी एक साथ अव्यावहारिक, अराजक,
व्यथित और शान्त बना सकता था ।
वह कहीं न कहीं प्रत्यक्ष है लेकिन मेरे लिए हमेशा के लिए ओझल ।
कई चीज़ें सिर्फ़ स्मृति में ही रहती हैं ।
जैसे वही उनका मृत्युलोक है ।
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी