मोह - कुमार अंबुज

कुमार अंबुजकुमार अंबुज13 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

जैसे यह जलाशय सुनील
प्रतिबिंबित जिसमें जड़-चेतन सभी
जिसकी गहराई में शामिल आकाश की ऊँचाई भी
- यह एक छोटा-सा विवरण है मेरे मोह का
धूल पर ध्वनि यह
लार से सनी किलकारी की
यह प्रगल्भ प्रत्यंचा तनी हुई
करती मेरे अरण्य में मेरा ही आखेट
वरण करती हुई मेरी वासना का
बाँस के झुरमुट को देखने से
हर बार होती यह अभूतपूर्व सनसनी
उठती हुई यह हूक
यह हाहाकार
यह पुकार
यही मेरा मोह है दुर्निवार !
यह हर पल कल की आशा मुग्धकारी
डोर यही इस जीवन की
रहस्य का मोह, ज्ञात का सम्मोह
जान लेने के बाद का मोह तो और भी गहन
यह मोह और संसार में मेरा होना
संबंध है नाभि-नाल का
जर्जर, पुरातन, शक्तिमान, सनातन !
मनुष्य होने की पहली दशा ही है
मोहित हो जाना।
कुमार अंबुज
About the poet

कुमार अंबुज

View profile & all 70 Poems / Stories

More from कुमार अंबुज

  1. किवाड़ - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  2. क्रूरता - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  3. अनंतिम - कुमार अंबुज

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  4. माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads
  5. श्रीकांत वर्मा सम्‍मान

    नयन मूँदे अन्तर में तत्क्षण बही जाह्नवी वरुणाशिरा-शिरा में प्रति धमनी में बूँद-बूँद मेरी पहचानी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like