इसका क्या मतलब है - कृष्णमोहन झा

कृष्णमोहन झाकृष्णमोहन झा

3 min read · 12.4K reads

ड्योढी के टाट पर
खीरे के पात की हरी छाँह के नीचे
मेरी बाट जोह रही होगी मेरी लालसा….

रात की शाखों से उतरकर रोज़
गिलहरी की तरह फुदकती हुई
मुझे खोज रही होगी मेरी नींद…

मेरे स्वप्न
मेरी अनुपस्थिति पर सर रखकर सो रहे होंगे
और मेरे हिस्से का आसमान
अनछुए ही धूसर हो रहा होगा…

इसका क्या मतलब है
कि जहाँ लौट पाना अब लगभग असंभव है
वहीं सबसे सुरक्षित है मेरा वजूद ?
कृष्णमोहन झा
About the poet

कृष्णमोहन झा

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like