छुट्टी के दिन - कृष्णकांत तैलंग

कृष्णकांत तैलंगकृष्णकांत तैलंग11 Sept 1922 – 22 Sept 1996

2 min read · 12.4K reads

ताक धिना-धिन, ताक धिना-धिन!

मोटे बस्ते से कुट्टी है,
छुट्टी है, भाई छुट्टी है,
शाला के दिन कटते गिन-गिन!

खेलें-कूदें, मौज मनाएँ,
नाचें-गाएँ, धूम मचाएँ,
बढ़िया लगते छुट्टी के दिन!

दूर-दूर की सैर करेंगे,
मन में नई उमंग भरेंगे,
मज़ा रहेगा हर पल, हर दिन!

अच्छी-अच्छी नई पुरानी,
खूब पढ़ेंगे कथा-कहानी
सूना लगता नानी के बिन!
कृष्णकांत तैलंग
About the poet

कृष्णकांत तैलंग

View profile & all 3 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like