मूँछें बाबा की - कृष्णकांत तैलंग

कृष्णकांत तैलंगकृष्णकांत तैलंग11 Sept 1922 – 22 Sept 1996

2 min read · 12.4K reads

लम्बी लम्बी भूरी मोटी बाबा की थी मूँछें,
मानो होंठों पर रक्खी हो, ला घोड़े की पूँछें।
पीछे दौड़ा करते बाबा, मुझे पकड़ जब लेते,
मूँछ गड़ाकर चूम-चूम कर आफत-सी कर देते।
एक रोज थे सुख से सोते बाबा खर्राटे भर,
नाक बजाते, गाल फुलाकर मुँह अपना बिचका कर।
मुझको तब सूझी शैतानी लख बाबा की मूँछें,
मैंने कैंची लाकर कतरीं घोड़े की वह पूँछें!
कृष्णकांत तैलंग
About the poet

कृष्णकांत तैलंग

View profile & all 3 Poems / Stories