लोकतन्त्र ख़ामोश है - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

लोकतन्त्र ख़ामोश है
हर किसी ने उसे
आगे कर दिया है ढाल की तरह ।

लोकतंत्र की आड़ में
रोज़ बदलते हैं पाले
गिरती हैं सरकारें
पर लोकतंत्र ख़ामोश है।

किस-किस को चुप कराए ये लोकतन्त्र
पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, ईराक
और भी न जाने कितने देश
इसका मुलम्मा चढ़ाकर
इसे ही चिढ़ाए जा रहे हैं

हर कहीं, लोकतंत्र लाने की ख़ातिर
घोंटा जा रहा है
लोकतंत्र का ही गला
पर लोकतंत्र ख़ामोश है ।
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like