बिखरते शब्द - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

शंकर जी के डमरू से
निकले डम-डम अपरम्पार
शब्दों का अनंत संसार
शब्द हैं तो सृजन है
साहित्य है, संस्कृति है
पर लगता है
शब्द को लग गई
किसी की बुरी नज़र
बार-बार सोचता हूँ
लगा दूँ एक काला टीका
शब्द के माथे पर

उत्तर संरचनावाद और
विखंडनवाद के इस दौर में
शब्द बिखर रहे हैं
हावी होने लगा है
उन पर उपभोक्तावाद
शब्दों की जगह
अब शोरगुल हावी है ।
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories