भिखमंगों का ईश्वर - कृष्ण कुमार यादव

कृष्ण कुमार यादवकृष्ण कुमार यादव10 Sept 1977

2 min read · 12.4K reads

मंदिर के सामने
भिखमंगों की कतारें
एक साथ ही उनके कटोरे

ऐसे आगे बढ़ जाते हैं
मानों सब यंत्रवत हों

दस-दस पैसे की बाट जोहते वे
मंदिर के सामने होकर भी
मंदिर में नहीं जाते

क्योंकि वे सिर्फ
एक ही ईश्वर को जानते हैं
जो उनके कटोरे में
पैसे गिरा देता है ।
कृष्ण कुमार यादव
About the poet

कृष्ण कुमार यादव

View profile & all 39 Poems / Stories